MP Board Admit Card 2025 : 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करे डाउनलोड

MP Board Admit Card 2025
MP Board Admit Card 2025 : माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिये है। अगर आप भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते है तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। यह एडमिट कार्ड 31 मार्च 2025 तक इस वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
10वीं और 12वीं की परीक्षा की शुरुआत
आपको बता दे की माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने कक्षा 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं की परीक्षा की शुरुआत 27 फ़रवरी 2025 से शुरू होंगी और 21 मार्च 2025 को समाप्त होंगी। वही कक्षा 12वीं की परीक्षा की शुरुआत 25 फ़रवरी 2025 से होंगी और 25 मार्च 2025 को समाप्त होंगी। अगर आप भी टाइम टेबल डाउनलोड करना चाहते है तो आप इसकी आधिकारिक वेब साइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।
यह भी पढ़िए – मार्केट में धूम मचाने आ रहा है Nothing Phone 3a, 50MP की कैमरा क्वालिटी के साथ गजब का डिस्प्ले
ऐसे डाउनलोड करे एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाना होंगा।
- होम पेज पर आपको कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना लॉगिन विवरण, जैसे कि आपका एप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
- विवरण दर्ज करने के बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले सकते हैं।